
भोपाल। मध्यप्रदेश में मई माह में राशन उपभोक्ताओं को एक साथ तीन माह का राशन आवंटित किया जाएगा। कल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया, ताकि मानसून के चलते किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो।
राशन लिस्ट से 15 लाख नाम काटे
मध्यप्रदेश में राशन उपभोक्ताओं की केवाईसी का काम जारी है। बिना केवाईसी वालों को राशन नहीं मिल पाएगा। इसके चलते अब तक 15 लाख से अधिक राशन उपभोक्ताओं के नाम काट दिए गए। इनमें से कुछ का निधन हो गया है तो कुछ लोगों ने पिछले चार माह से राशन नहीं लिया है। वहीं अब तक 83 लाख राशन उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं करवाई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved