
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़-तेलंगाना ( Chhattisgarh-Telangana) सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और एनकाउंटर (Naxal Encounter) में 3 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने तेलंगाना के मुलगु जिले (Mulugu District) में बड़ी कार्रवाई की है और तीन नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुलगु बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ (Naxal Encounter on Telangana-Chhattisgarh Border) के बाद पुलिस को मौके से भारी मात्रा में AK-47 और रायफल मिली हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रे हाउंड्स कार्रवाई की।
भागवत नहीं मिले तो नक्सलियों ने उनके बेटे दीपक का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले जा रहे थे। इस बात की जानकारी जब थानाध्यक्ष को मिली तो वह सुरक्षा बलों के साथ कार्रवाई के लिए निकल पड़े। सूचना पर पुलिस ने पहाड़ी की तरफ अपहरणर्ताओं का पीछा किया। वहां नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया। इसके बाद नक्सली डीलर के बेटे को लेकर जंगल की ओर भाग निकले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved