देश

पत्नी को चुनाव जिताने के लिए चौरी की रकम से किये ऐसे कारनामे, जानकर दंग रह जाओगे

कवि नगर में कारोबारी कपिल गर्ग के घर में तीन सितंबर को हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड इरफान उर्फ (mastermind irfan) उजाले के कारनामे जानकर पुलिसवाले भी अचरज में पड़ गए। बिहार के सीतामढ़ी (Sitamarhi) से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही पत्नी गुलशन परवीन (Gulshan Parveen) को जिताने के लिए चोरी की रकम से 1.5 करोड़ से ज्यादा खर्च कर सात गांवों में सड़कें बनवा दीं। वह खुद को बड़ा कारोबारी बताता था। मदद के बदले वोट हासिल करने के लिए उसने गांव के लोगों को पढ़ाई, शादी, बीमारी के उपचार के लिए एक करोड़ से ज्यादा रुपये बांटे।

डेढ़ करोड़ की चोरी में उसकी पत्नी और प्रेमिका सहित गिरोह के 11 सदस्यों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। वह गिरोह के सदस्यों की जमानत कराने के लिए आया था। पुलिस ने आरडीसी से पकड़ लिया। जमानत मिलने के बाद पत्नी चुनाव मैदान में उतरी। सोमवार को मतदान होना है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया पूछताछ के हवाले से बताया कि सीतामढ़ी का निवासी इरफान चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है। गांव के जरूरतमंद उसके घर आने के इंतजार में रहते हैं।

चार प्रेमिका हैं, बीवी से ज्यादा इन पर किया खर्च
इरफान की चार प्रेमिकाएं हैं। चोरी में मोटा माल हाथ लगने के बाद सबसे पहले किसी प्रेमिका के पास ही जाता था। बीवी से ज्यादा पैसा इन पर खर्च किया है।  प्रेमिका अलीगढ़, आगरा, मुंबई और सवाई माधोपुर की हैं। चोरी की रकम से इन्हें महंगे उपहार दिए हैं। ये प्रेमिकाएं उसे पुलिस से छिपने में मदद करती थीं। पुलिस ने बताया कि उसे शरण देने वाली प्रेमिकाओं को भी आरोपी बनाया जाएगा।



एक करोड़ की कार से जाता था चोरी करने
इरफान पढ़ा-लिखा नहीं है। सिर्फ  हस्ताक्षर करना जानता है। 11 साल पहले उसने पहली चोरी की। इसके बारे में पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी थी। पैसे का इंतजाम नहीं हो रहा था। चोरी की तो मोटी रकम हाथ लगी। इसके बाद उसने चोरों का गिरोह बना लिया। चोरी की रकम से एक-एक करोड़ कीमत की दो कारें खरीदीं। इनसे ही वह चोरी के लिए जाता था। कोई भी चोरी 20 लाख से कम की नहीं की। चोरी के लिए रेकी नहीं कराता था। गिरोह को कार में लेकर निकलता था। आलीशान कोठी देखते ही घुस जाता था।

12 राज्यों में 40 से ज्यादा वारदात
उसने पुलिस को बताया कि वह  40 से ज्यादा वारदात कर 20 करोड़ से ज्यादा की रकम चोरी कर चुका है। बनाया। वह यूपीए दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और गोवा सहित 12 राज्यों में चोरी कर चुका है। कभी चोरी करने जाते वक्त पकड़ा नहीं गया। जिन घरों में चोरी की, उनमें ज्यादातर में गार्ड सोते हुए मिले। रात को एक से तीन बजे के बीच चोरी करता था।

जज के घर की थी 65 लाख की चोरी
पुलिस ने बताया कि इरफान ने दिल्ली में नोटबंदी से पहले  जज के घर 65 लाख रुपये की चोरी की थी। उसने बताया कि जब वह चोरी करने के लिए घर में घुसा तो अलमारी में नोटों की गड्डियां मिलीं।  उसने दो बैग में नोट भरे, लेकिन एक ही उठा पाया। चोरी के बाद नोट गिने तो 65 लाख रुपये निकले। जज ने केस दर्ज नहीं कराया। वहीं गोवा के राज्यपाल के घर के पास से एक व्यापारी के घर से लाखों रुपये की चोरी की थी।

Share:

Next Post

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, अंतरिक्ष में ले जा सकता है 500 टन वजन!

Mon Oct 25 , 2021
चीन ने हाल ही में एक नए सॉलिड रॉकेट मोटर का परीक्षण किया है। इससे उसकी अंतरिक्ष गतिविधियों को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। बीते सप्ताह 19 अक्टूबर को किए गए इस परीक्षण ने दुनिया को हैरत में डाल दिया है। इस रॉकेट की परिधि 11.48 फीट है और यह करीब 500 […]