
खंडवा। खंडवा के भामगढ़ ग्राम के कोटापेट फाल्या में बीती रात आदिवासी परिवार की 3 बहनों ने एक साथ एक ही फंदे से फांसी लगा ली। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इनमें दो बहनें खंडवा एसएन कालेज में अध्ययनरत थीं। इनके नाम सोनू, सावित्री और ललिता पिता जामसिंह बताए गए हैं। इनकी उम्र क्रमश : 22, 21 और 19 साल के लगभग है। पिता का निधन हो चुका है।
मजदूरपेशा परिवार होने से आर्थिक स्थिति सामान्य है। घटनास्थल पर फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट या साक्ष्य नहीं मिला है। जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि मामला पारिवारिक औऱ आपसी संबंधों का हो सकता है। जान देने वाली तीन बहनों में एक का विवाह हो चुका था। वह 2 दिन पहले ही मायके आई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved