
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 469 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 3125 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 61036 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 2431 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2642 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 24475 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 13 है। आज दिनांक तक कुल 572 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4533 हो गई है।
आज 724 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 19370 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved