img-fluid

Maharashtra में मिले 318 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

March 12, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को 318 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (318 new infected patients of corona) मिले हैं और 24 घंटे में 01 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कुल 2925 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 381 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 06 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 355 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 75828186 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7870627 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7719949 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 143750 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.01 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.82 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्रः उमा भारती ने की शराबबंदी अभियान की शुरुआत

    Sat Mar 12 , 2022
    भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) एवं भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने राज्य में शराबबंदी अभियान (prohibition campaign) की शुरुआत कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में प्रेसवार्ता के दौरान उसकी जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने गुनगा (भोपाल) से शराबबंदी अभियान की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved