
मुंबई। बॉलीवुड से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। वह 35 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, पिछले काफी समय से आदित्य किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।
आदित्य पौडवाल एक म्यूजिक अरेंजर और निर्माता थे। इस साल की शुरुआत में, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved