
उज्जैन। कल शाम पुलिस ने नानाखेड़ा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया और कार्रवाई की। एसपी सचिन शर्मा के निर्देश के बाद कल शाम 7 बजे से पुलिस ने नानाखेड़ा सहित फ्रीगंज और अन्य जगहों पर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान 63 से अधिक लोगों से 21 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूला गया। इधर पुलिस ने पटाखे जैसी आवाज करने वाले 4 बुलेट वाहन भी जब्त कर थाने पर खड़े करवाए गए। इधर कई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए भी पकड़े गए। देवासगेट पुलिस ने भी एक वाहन चालक को शराब के नशे में पकड़ा तथा उससे जुर्माना वसूल किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved