
देहरादून। घर मे लोग पालतू जानवर रखते है पर ऋषिकेश (Rishikesh) की एक घटना अनोखी ही निकली। एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक घर में दो सांड और एक गाय घुस आए। पास के घर मे नगर नगम की पार्षद अनीता रैना रहिती है और यह घर उनके जेठ का है। पार्षद का कहना है कि घटना के वक्त उनके जेठ अपने घर में कुर्सी पर बैठे हुए थे। तब ही अचानक दो सांड लड़ते हुए घर के अंदर घुस गए। इतना ही नहीं उनमें से एक ने उनके जेठ को टक्कर मार कर कुर्सी से गिरा कर चोटिल कर के बेडरूम तक जा पहुंचे। साथ ही एक सांड तो बेड पर ही चढ़ गया। बात यही नहीं खतम होती, दो सांड को घर में घुसता देख पीछे-पीछे 2 सांड और एक गाय भी घर में घुस आए और आपस में लड़ने लगे।
घरवालों का शोर सुन कर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने चारों सांड और एक गाय को घर से निकालने की कोशिश भी की। सांड को निकालने की कोशिश में और भी कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved