img-fluid

जहरीला दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

February 24, 2026

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम इलाके में मिलावटी दूध पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है. जानकारों के अनुसार, दूध में डिटर्जेंट और यूरिया जैसी चीजें मिलाने से स्थिति भयावह हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, अनधिकृत दूध विक्रेता का मिलावटी दूध पीने से लोग बीमार होने लगे. 16 फरवरी से राजामहेंद्रवरम के चौदेश्वरी नगर क्षेत्र में गुर्दे से संबंधित बीमारी से मामले सामने आने आए. मामला उस समय सुर्खियों में आया जब पांच मरीजों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से दो की मौत हो गई. इसके बाद भी मरीजों की संख्या के बढ़ने और मौत के आंकड़ों का सिलसिला नहीं रुका. ‘जहरीला दूध’ पीने से एक बाद एक चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.


  • ‘जहरीला’ दूध पीने से चार की मौत
    पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी नरसिम्हा किशोर ने बताया कि मृतकों की पहचान एन शेषागिरी राव (72), राधाकृष्ण मूर्ति (74), ताड़ी कृष्णावेनी (76) और ताड़ी रमानी (58) के रूप में हुई है. कृष्णावेनी और रमानी की मृत्यु रविवार को हुई, जबकि अन्य दो मरीजों ने सोमवार को दम तोड़ दिया. ये सभी कस्बे के चौदेश्वरी नगर के निवासी थे. मिलावटी दूध पीने के बाद मरीजों में उल्टी, पेट दर्द और गुर्दे से संबंधित बीमारी जैसे लक्षण देखने को मिले थे.

    12 मरीज अस्ताल में भर्ती
    जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. करीब 12 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती है, जिनका गंभीर हालत में इलाज जारी है. पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक डेयरी संचालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से लिए गए नमूनों को टेस्ट के लिए हैदराबाद और विशाखापत्तनम की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है. रिपोर्ट में मिलावट सामने आने पर डेयरी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करके दिखाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    Tue Feb 24 , 2026
    भोपाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करके दिखाएं (Should Cancel the India-US Trade Deal) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान महा चौपाल’ में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved