
इन्दौर (Indore)। पुलिस (Police) के तमाम प्रयासों के बावजूद शहर से नाबालिग बच्चों (minor children) के गायब होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस के अनुसार अपहरण का पहला मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के कमल नगर का है। यहां पर किराए के मकान में रहने वाले सिद्धार्थ पिता रावजी सोलंकी की नाबालिग लडक़ी को अज्ञात बदमाश बहलाकर अपने साथ ले गया, वहीं अन्य मामलों में लसूडिय़ा और हीरा नगर थाना क्षेत्र में क्रमश: ललिता राठौर के 14 वर्षीय बेटे शिव राठौर और प्रेमलता निमजे की 17 वर्षीय लडक़ी बगैर बताए घर से निकली, मगर वापस लौटकर नहीं आई। इसी प्रकार पाडल्या गांव की तेजूबाई की नाबालिग बेटी बिना बताए कहीं चली गई। उक्त सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों पर अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लापताओं की तलाश शुरू की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved