बड़ी खबर

मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही, 11 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश (Heavy Rain) ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात करीब 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई (Four-storey residential building collapsed)जिसमें 11 लोगों की मौत (11 people died) हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक मलाड के कलेक्टर कंपाउंड में इमारत गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं।
बीएमसी ने बताया कि आसपास की तीन और इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है क्योंकि इनकी हालत ठीक नहीं है। बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है।
वहीं, डीसीपी साउथ जोन विशाल ठाकुर ने बताया कि अब तक महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को निकाला जा चुका है इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।


मॉनसून की दस्तक
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। तेज बारिश के कारण मायानगरी में हर जगह पानी ही पानी नजर आया। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का संचालन बाधित हुआ और चार सबवे भी बंद करने पड़े। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले चार दिनों तक भारी से भीषण बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

एक दिन पहले ही झमाझम
मुंबई में मानूसन आमतौर पर हर बार दस जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार एक दिन पहले ही मायानगरी में झमाझम हो गई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएडी) मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा, मानसून आ चुका है। अगले 48 घंटे में मुंबई शहर व उपनगर में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से भीषण बारिश की संभावना है।

Share:

Next Post

ब्लैक फंगस के इलाज में खर्च कर दिए 1.5 करोड़ रुपये, फिर भी नहीं बचा पाएं आंख

Thu Jun 10 , 2021
नागपुर। नागपुर (Nagpur) के एक शख्स को कोरोना(Corona) होने के कुछ महीने बाद म्यूकोमाइकोसिस (mucormycosis) बीमारी हो गई और उस व्यक्ति और उसके परिवार ने इलाज के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च (1.5 crore rupees spent) किए. दुर्भाग्य की बात है कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी उस व्यक्ति को अपनी एक आंख […]