img-fluid

40 विधायक कांग्रेस के संपर्क में, भाजपा बेचैन

August 09, 2020

  • राजस्थान में अब भाजपा विधायक बचाओ मुहिम…
  • 20 को अहमदाबाद, 23 को पोरबंदर, 5 को गुप्त स्थान पर भेजा

जयपुर। राजस्थान में 14 अगस्त को होने वाले विधानसभा सत्र के ठीक पहले भाजपा में बड़ी टूट की आशंका के चलते कई विधायकों को राज्य से बाहर भेज दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है। टूट की आशंका के चलते पार्टी ने जहां 20 विधायकों को अहमदाबाद के एक रिसोर्ट में ठहराया तो वहीं पोरबंदर में 23 तथा 5 विधायक को अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पहले ही अपने विधायकों को जैसलमेर भेज चुकी है, जबकि बागी सचिन पायलट गुट के विधायक हरियाणा के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं।

Share:

  • आंध्र कोविड सेंटर में आग लगने पर गृहमंत्री ने शोक जताया

    Sun Aug 9 , 2020
    नयी दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक होटल में कोविड देखभाल केंद्र में आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उल्‍लेखनीय है कि रविवार को विजयवाड़ा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved