
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में 4,024 नए कोरोना मरीज (4,024 new corona patients in 24 hours) मिले हैं। इस दौरान दो कोरोना मरीजों की मौत (death of two corona patients) हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को 3,028 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वर्तमान में राज्य में 19,261 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) ने सभी जिला जिलाधिकारियों को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कोरोना टीकाकरण तथा कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved