देश

मोदी सरकार के 42 फीसदी मंत्री दागी घोषित

– 24 गंभीर अपराधों में शामिल
– 90 प्रतिशत करोड़पति
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट (modi cabinet) में शामिल 78 मंत्रियों (ministers) में से 42 प्रतिशत यानी 33 ने अपने खिलाफ आपराधिक (criminal) मामले होने की घोषणा की है। इनमें से करीब 24 मंत्रियों (ministers) ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि समेत गंभीर आपराधिक (criminal)  मामलों की घोषणा की है। इनमें गृह राज्यमंत्री बने कूचबिहार के सबसे युवा 35 वर्षीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक भी शामिल हैं।


रिपोर्ट (report) में जिन मंत्रियों (ministers) का विश्लेषण किया गया उनमें से 70 यानी करीब 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति (millionaire)  हैं, जिनकी औसत संपत्ति ( assets) 16.24 करोड़ रुपए है। चार मंत्रियों ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ( assets) का उल्लेख किया है। ये मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia) , पीयूष गोयल, नारायण राणे और राजीव चंद्रशेखर, जबकि आठ मंत्रियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपए से कम घोषित की है। इनमें प्रतिमा भौमिक, जॉन बारला, कैलाश चौधरी, बिश्वेश्वर टूडु, वी. मुरलीधरन आदि शामिल हैं। इनमें प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmik)  के पास सबसे कम छह लाख रुपए की संपत्ति ही है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल (union cabinet) के 78 मंत्रियों (ministers) में से 42 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इनमें से चार पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले भी हैं। 15 नए कैबिनेट मंत्रियों (cabinet ministers) और 28 राज्य मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली। इसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई।

Share:

Next Post

15 लाख इंदौरी गरीबों को बांट दिया मुफ्त का राशन

Sat Jul 10 , 2021
अब जुलाई के बाद अस्थायी पात्रता पर्ची हो जाएगी निरस्त, स्थायी के लिए 26 जुलाई तक मांगे दस्तावेज इंदौर। कोरोना (Corona) के चलते निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति भी जहां बिगड़ गई, वहीं अभी नवम्बर तक का राशन (Ration) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (national food security) अधिनियम के तहत बंटवाया जा रहा है। अभी […]