
इंदौर। इस साल भी मानसून (Monsoon) के दौरान इंदौर (Indore) में पिछले वर्ष की तरह 51 लाख पौधे (51 Lakh Plants) लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) कल शुक्रवार को सभी विभागों की संयुक्त बैठक (Joint Meeting) लेंगे। विजयवर्गीय की पहल पर पिछले वर्ष इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए गए थे, जिसमें खासतौर पर रेवती रेंज की पहाड़ी को हरियाली से युक्त कर दिया गया था। यहां पर पहाड़ी पर जो पौधे लगाए गए उनका सक्सेस रेट भी बहुत अच्छा है। निगम के कर्मचारियों ने पूरे साल में इन पौधे की देखरेख में अच्छी मेहनत की है।
अब तो नगर निगम द्वारा इन पौधों की पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ट्रीटेड वाटर की लाइन डालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अब वापस से शहर में 51 लाख पौधे लगाकर शहर को हरियाली की चादर ओड़ाने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए कल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा सभी विभागों की बैठक ली जाएगी। इस बैठक में यह रणनीति बनाई जाएगी कि इस साल किस-किस स्थान पर कितने पौधे लगाए जाएंगे। ध्यान रहे कि पिछले दिनों कलेक्टर के द्वारा इस संबंध में बैठक लेकर यह तय किया गया है कि इस साल 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved