बड़ी खबर

55 फीसदी लोगों ने रूस के खिलाफ वोट न करने को सही बताया, तीन-चौथाई से ज्यादा नागरिक ऑपरेशन-गंगा से संतुष्ट

नई दिल्ली। करीब 21 हजार लोगों पर सर्वे कर एक एजेंसी लोकल सर्किल्स ने रिपोर्ट दी है कि ऑपरेशन गंगा से 77 प्रतिशत भारतीय संतुष्ट हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में 55 प्रतिशत ने कहा कि यूक्रेन-रूस मामले को भारत सरकार ठीक तरीके से संभाल रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद व आम सभा में मतदान से अलग रहकर भारत ने सही किया। इसी सवाल के जवाब में 14 प्रतिशत ने यूक्रेन का समर्थन किया और रूस पर अमेरिका व यूरोप द्वारा लगाई पाबंदियों को सही माना।


वहीं 20 प्रतिशत ने रूस पर आगे भी मतदान में रूस के खिलाफ वोट न करने, लेकिन लंबे समय में रूस से दूर होने का समर्थन किया। सर्वे में 341 शहरों के लोगों को शामिल किया गया था।

रूसी हमले बढ़े, तो गिरा भारतीयों का समर्थन

  • रूस द्वारा यूक्रेन पर जैसे जैसे युद्ध तेज किया जा रहा है, भारतीयों का उसे समर्थन गिरता जा रहा है। 26 फरवरी को इसी सर्वे में 73 प्रतिशत लोगों ने रूस मामले
    में सरकार के रुख का समर्थन किया था। 28 फरवरी को यह प्रतिशत 62 पर आ गया तो इस बार यह 55 प्रतिशत दर्ज हुआ।
  • ऑपरेशन गंगा : 59 प्रतिशत ने शानदार बताया : 77 प्रतिशत ने इस ऑपरेशन पर संतोष जताया। इस 77 में 59 प्रतिशत ने इसे शानदार काम तो 18 प्रतिशत ने
    तुलनात्मक रूप से अच्छा कदम बताया। वहीं बाकी 23 में से 13 प्रतिशत ने इसे औसत करार दिया, 5 ने खराब और 3 ने बेहद खराब माना।
Share:

Next Post

UP में रिर्टन BJP, अब तक के रुझानों में 260 सीटों पर आगे

Thu Mar 10 , 2022
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव (18th assembly election of Uttar Pradesh) की मतगणना (counting of votes) सुबह आठ बजे से जारी है। शुरु से ही आगे चल रही भाजपा अपनी बढ़त लगातार बनाए हुए है। अब तक के रुझानों में भाजपा (BJP) ने बहुमत का आकड़ा छूते हुए 260 सीटों पर बढ़त बना […]