
भोपाल। मध्यप्रदेश से करीब 6 हजार खुशनसीब हज पर जाएंगे। सेंट्रल हज कमेटी ने इनके नाम तय कर दिए है। प्रतीक्षा सूची के 4 हजार लोगों में से भी किसी की किस्मत खुल सकती है। सेंट्रल हज कमेटी से इस बार हज कोटा और कुर्रा एक साथ हुआ। सभी प्रदेशों को हज सीटें बांटने के साथ हजयात्रियों का चयन हो गया। देर रात हजयात्रियों को मैसेज भेजे गए हैं। बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं हैं जोकि पहली बार हुआ है। दस सालों में यह सबसे ज्यादा संख्या है।
बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं
प्रदेश हज कमेटी के सीईओ शाकिर अली जाफरी ने बताया पिछले साल 1700 सीटों का हज कोटा मिला था। अतिरिक्त कोटे को मिलाकर कुछ संख्या करीब चार हजार हो गई। आरक्षण में बिना मेहरम 128 महिलाएं, 604 बुजुर्ग सत्तर साल से अधिक उम्र वाले हजयात्रा पर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 604 है। इन्हें आरक्षण है। बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं हैं जोकि पहली बार हुआ है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved