देश

64 वर्षीय किसान उगाता है ऐसा चावल, जो पक जाता है ठंडे पानी में


चम्पारण। कभी ‘मैजिक धान’ के बारे में सुना है? दरअसल, यह एक खास तरह का चावल होता है जो गर्म पानी में नहीं, बल्कि ठंडे पानी में पक जाता है। बिहार के पश्चिम चम्पारण के हरपुर गांव में विजय गिरी नाम के किसान मैजिक धान के लिए मशहूर हैं। 64 वर्षीय विजय गिरी इन दिनों धान और गेहूं की नई किस्मों की खेती को लेकर चर्चा में हैं। वह देशभर के किसानों के लिए एक मिसाल भी हैं। 10वीं तक पढऩे के बाद विजय गिरी अपनी पुश्तैनी जमीन संभालने लगे, जो 12 एकड़ के आस-पास है। इस जमीन पर वो परंपरागत धान, गेहूं, दलहन आदि उगाते थे। लेकिन जब जैविक खेती का ट्रेंड शुरू हुआ तो उन्होंने भी इसे अपनाया। उन्होंने कृषि संबंधित मेलों और कार्यक्रमों में जाना शुरू किया, जहां से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। मोहाली में ऐसे ही कार्यक्रम के दौरान उन्हें काले गेहूं के बारे में पता चला। इसी तरह, पश्चिम बंगाल में उन्हें काले धान और मैजिक धान की किस्मों के बारे में पता चला।

 

Share:

Next Post

ड्वेन ब्रावो की जगह रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में शामिल

Thu Oct 22 , 2020
सेंट जोंस। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। टी-20 टीम में उनकी जगह रोमारियो शेफर्ड को शामिल किया गया है। 37 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी ब्रावो ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। दुबई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स […]