खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंगः मप्र के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत जीते 10 पदक

भोपाल। राजधानी भोपाल में खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 (64th National Rifle Shooting Championship-2021) में सोमवार को 50 मीटर थ्री पोजीशन के फाइनल (3rd position final) मुकाबले खेले गए। इनमें मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक अपने नाम कर लिए। प्रतियोगिता में अब तक प्रदेश के खिलाड़ियों ने 32 पदक जीते हैं। इसके लिए खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मप्र शूटिंग अकादमी बिसनखेड़ी में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सोमवार को मप्र के लिए 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला टीम आशी चौकसे, मानसी सुधीर, बांधवी सिंह ने 3479 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिन का दूसरा स्वर्ण 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला टीम सिविलियन में मप्र की मानसी सुधीर, सृष्टि मिश्रा, बांधवी सिंह की टीम ने 3475 अंकों के साथ जीता। वहीं, तीसरा स्वर्ण 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला टीम सिविलियन में आशी चौकसे, मानसी सुधीर, बांधवी सिंह की टीम ने 3479 अंकों के साथ अपने नाम किया।

 

इसी प्रकार 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला में मप्र की मानसी सुधीर सिंह कठैत ने 453.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता। 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला टीम में मप्र की मानसी सुधीर, सृष्टि मिश्रा, सुनिधि चौहान ने 3472 अंकों के साथ रजत दिलाया। 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला वर्ग में आशी चौकसे ने 1165 अंकों के साथ मप्र को रजत दिलाया। 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला सिविलियन में भी मप्र की आशी चौकसे ने रजत पदक अपने नाम किया।

 

वहीं, 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला वर्ग में मप्र की मानसी सुधीर कुमार ने 1163 अंकों के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। मानसी ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला सिविलियन वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला टीम सिविलियन वर्ग में मप्र की नुपूर कुमरावत, शरण्या लाखन, सिद्धांगना सरण की टीम ने 3370 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

 

शाम को मैडल सेरेमनी में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं सीबीआई संचालक ऋषि कुमार शुक्ला, डीआरएम भोपाल सौरभ बंदोपाध्याय, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर गौरव मिश्रा तथा एडीआरएम भोपाल गौरव सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण संचालक रवि कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मप्र के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 32 पदक अपने नाम कर लिए हैं। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

 

प्रतियोगिता में मंगलवार, 7 दिसम्बर को पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर रायफल रिले प्रातः 10.15 से सायं 6.35 बजे तक होगा। वहीं, महिला वर्ग की 50 मीटर रायफल प्रोन का फ्री ट्रेनिंग सेशन प्रातः 9.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक होगा।

 

आज के परिणामः- पदक विजेता खिलाड़ी

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला

 

श्रीयंका शडंगी ओडिशा 454.9 स्वर्ण

 

मानसी सुधीर सिंह कठैत मप्र 453.5 रजत

 

आयुषी पोदार प.बंगाल 440.9 कांस्य

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला टीम

 

पंजाब सिफ्ट कौर सरमा, अंजुम मौदगिल, वंशिका साही 3488 स्वर्ण

 

मप्र मानसी सुधीर, सृष्टि मिश्रा, सुनिधि चौहान 3472 रजत

 

रेलवे मेघना सज्जनार, श्रेया सक्सेना, अयोनिका पॉल 3447 कांस्य

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला

 

सिफ्ट कौर सरमा पंजाब 1171 स्वर्ण

 

आशी चौकसे मप्र 1165 रजत

 

मानसी सुधीर कुमार मप्र 1163 कांस्य

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला टीम

 

मप्र आशी चौकसे, मानसी सुधीर, बांधवी सिंह 3479 स्वर्ण

 

हरियाणा निश्चल, रमिता, निकिता कुंडु 3448 रजत

 

पंजाब सिफ्ट कौर सरमा, महक जटाना, गुरनूर कौर बेनिवाल 3430 कांस्य

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला सिविलियन

 

सिफ्ट कौर सरमा पंजाब 1171 स्वर्ण (नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड)

 

आशी चौकसे मप्र 1165 रजत

 

मानसी सुधीर कुमार मप्र 1163 कांस्य

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन महिला टीम सिविलियन

 

मप्र मानसी सुधीर, सृष्टि मिश्रा, बांधवी सिंह 3475 स्वर्ण

 

पंजाब सिफ्ट कौर सरमा, चाहतदीप कौर, महक जटाना 3457 रजत

 

गुजरात मेघना जयेंद्र सिंह ठाकोर, गुंजन बरतकुमार मिस्त्री, श्रद्धा मनसुख भाई ठुमर 3413 कांस्य

 

50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर महिला टीम सिविलियन

 

मप्र आशी चौकसे, मानसी सुधीर, बांधवी सिंह 3479 स्वर्ण

 

पंजाब सिफ्ट कौर सरमा, महक जटाना, गुरनूर कौर बेनिवाल 3430 रजत

 

मप्र नुपूर कुमरावत, शरण्या लाखन, सिद्धांगना सरण 3370 कांस्य

 

Share:

Next Post

ओमिक्रोन का कहर मुंबई में 2 नए केस, भारत में बढ़कर 23 हुई संक्रमितों की संख्या

Mon Dec 6 , 2021
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (omicron) के 2 नए मामले सामने आए हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) की रिपोर्ट के अनुसार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग से मुंबई (Johannesburg to Mumbai) आने वाला 36 साल का शख्स और उसी दिन अमेरिका (America) […]