img-fluid

इन्दौर में गेर मार्ग की 66 गलियों को आज रात से बैरिकेड् लगाकर करेंगे बंद

March 07, 2026


अतिरिक्त बल गलियों के मुहाने पर होगा तैनात, मुख्य बल व्यवस्थाओं में

इंदौर। इंदौर (Indore) यातायात पुलिस (Traffic police) ने रंगपंचमी (Rangpanchami) पर निकलने वाली गेर के चलते किए डायवर्शन (diversion) के अलावा राजबाड़ा को जोडऩे वाली 66 गलियों को चिह्नित किया है। यहां पुलिस का अतिरिक्त बल पहरा देगा। आज रात से यहां बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। यातायात पुलिस राजबाड़ा आने वाले प्रमुख रास्तों पर कल सुबह 6 बजे से डायवर्शन लागू कर देगी।


  • क्षेत्र में सुबह 6 बजे से गेर में शामिल और अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी अन्य वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा। एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) संतोषकुमार कौल ने बताया कि इसके अतिरिक्त राजबाड़ा को अलग-अलग जोडऩे वाली 66 गलियां भी चिह्नित की गई हैं, जिन्हें बंद किया जा रहा है, ताकि यहां से भी कोई वाहन प्रवेश न कर सके। आज रात से यहां बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। यहां अतिरिक्त बल लगाने के साथ ही मुख्य व्यवस्था में यातायात पुलिस के अधिकारी भी तैनात होंगे।

    कल 8 स्थानों पर हो सकेगी पार्किंग
    एडि. डीसीपी कौल के मुताबिक कल वाहन चालकों के लिए पुलिस ने आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। अलग-अलग इलाकों से आने वालों के वाहन उनके क्षेत्र से संबंधित पार्किंग में ही रुकवा लिए जाएंगे। ये व्यवस्था संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, पुराना प्रेमसुख टॉकिज मल्टीलेवल पार्किंग, मच्छी बाजार पर कड़ावघाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान पार्किंग, मल्हाराश्रम रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास, खालसा स्टेडियम पार्किंग, मालगंज सब्जी मंडी में की गई है।

    कल बने 1433 चालान
    कल यातायात पुलिस ने कुल 1433 चालान बनाए, जिनमें हेलमेट 1249, नो पार्किंग 115, ई-रिक्शा ओवरलोडिंग 19, रेड लाइट जंप 8, नंबर प्लेट 16 और वन-वे के 11 चालान हैं।

    Share:

  • इंदौर: 5 समूह की गेर के हर वाहन पर नंबर दर्ज होंगे, 10 एम्बुलेंस, चार अरेस्ट पार्टियां तैनात रहेंगी

    Sat Mar 7 , 2026
    रामरज और केमिकल रंगों का नहीं कर सकेंगे गेर में इस्तेमाल कल रंगपंचमी की गेर में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, अस्थायी जेल बनाई, पुंगी और मास्क सहित कई चीजों पर रहेगा प्रतिबंध इंदौर। इंदौर (Indore) में रंगपंचमी (Rangpanchami) पर निकलने वाली पारंपरिक गेर (Ger) को लेकर इस बार प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था (security […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved