img-fluid

माता-पिता शादी समारोह में नहीं ले गए तो 6 वीं के छात्र ने लगाई फांसी

February 13, 2022

  • लाउंज से पार्टी कर लौटे भाई ने फंदे पर लटका देखा शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भोपाल। बरखेड़ा पठानी में रहने वाले 6वीं कक्षा के एक छात्र ने माता-पिता द्वारा शादी समारोह में नहीं ले जाने से नाराज होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। फंदे पर लटके शव को सबसे पहले उसके बड़े भाई ने एक लाउंज में पार्टी कर लौटने के बाद देखा था। मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार आर्यन पिता किशन करोसिया (12) एन-2, मकान नंबर, 97, ई सेक्टर, बरखेड़ा में रहता था। आर्यन के चाचा विनोद करोसिया ने बताया कि आर्यन सेंट जेवियर स्कूल मे कक्षा 6 वीं का छात्र था। आर्यन के परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई आयुष है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास माता-पिता शादी में शामिल होने करोंद चले गए थे।



जबकि आयुष क्लब गया हुआ था। आयुष क्लब से घर लौटा तो उसने तीसरे नंबर के कमरे में पंखे के हुक में गमछे के सहारे आर्यन को फ ांसी के फं दे पर लटका देखा था। इसके बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। आयुष पड़ोसियों के साथ आर्यन को फ ांसी के फं दे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां डॉक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। विनोद करोसिया ने बताया कि आर्यन के पिता किशन करोसिया सेंट जेवियर स्कूल में टीचर है। उसी स्कूल में आर्यन पढ़ता है। करोंद में रिश्तेदार के घर शादी होने के कारण भाई और भाभी शादी में शामिल होने चले गए थे। इस दौरान आर्यन ने भी शादी में चलने की जिद की थी। माता पिता ने आर्यन से कहा था कि भाई क्लब से लौट आए तो उसके साथ आ जाना। इसके बाद वह चले गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी में नहीं ले जाने से नाराज होकर ही उसने खुदकुशी की है। आर्यन जिद्दी किसम का था।

Share:

  • सांसद के नाम पर धमकाने वाले को उज्जैन लाए

    Sun Feb 13 , 2022
    हरियाणा, कलकत्ता, जयपुर सहित गंजबासौदा के अधिकारियों को अलग-अलग कामों के लिए दबाव बनाया था आज दोपहर में होगा खुलासा उज्जैन। एक साल पहले सांसद के नाम पर हरियाणा, कलकत्ता, जयपुर और गंजबासौदा के अधिकारियों को डराकर नौकरी लगवाने और रुपए की मांग करने की शिकायत सांसद के पीए ने दर्ज कराई थी। सायबर सेल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved