
पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो द सौसा ने देश के एक बीच (अलगार्व) पर डूब रही 2 महिलाओं को तैरकर बचाने में मदद की है। दरअसल, इन महिलाओं की नाव पलट गई थी और दोनों जीवन बचाने के लिए पानी में संघर्ष कर रही थीं। 71 वर्षीय राष्ट्रपति अलगार्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां छुट्टियां मना रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved