img-fluid

इंदौर के एयरपोर्ट परिसर में लगी आग पर 5 घंटे में पाया गया काबू

March 04, 2026

इंदौर। एरोड्रम थाने के सामने देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल की बाउंड्री के पास आज शाम सुखीघास में भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। शाम 6:00 बजे के करीब एक बड़े हिस्से में लगी आग में सूखी घास जली है। बताया जा रहा है की देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लियाथा।दमकल अधिकारी रूपचंद पंडित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारी और दमकल गाड़ियां भी मौके पहुंच गई थी।


  • करीब 2 लाख लीटर पानी की मदद से रात 11:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका। बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर आ गए थे। उन्होंने भी आग पर नियंत्रण पाने के दौरान मदद की। प्रशासनिक अधिकारी भी कार्रवाई के दौरान डटे रहे। करीब 6 जेसीबी मशीनों से घास को काटा गया। तब जाकर रास्ता बनाया गया। क्योंकि परिसर में बड़ी-बड़ी घासें उगी हुई थी।। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी।

    Share:

  • Guide till att spela på olicensierade sajter utan risk för skatt

    Thu Mar 5 , 2026
    Guide till att spela på olicensierade sajter utan risk för skatt Att spela på olicensierade sajter kan locka många spelare, särskilt med tanke på de potentiella vinsterna och bonusarna som erbjuds. Men en av de stora frågorna som ofta ställs är om spelare riskerar att få betala skatt på sina vinster. I denna artikel kommer […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved