
भोपाल। वित्त मंत्री (Finance Minister) जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) ने आज 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट (Budget) पेश करते हुए गरीबों के अनाज के लिए 7132 करोड़ एवं बिजली बिल में राहत के लिए 5700 करोड़ का प्रावधान किया। उन्होंने हर जिले में विकास समिति बनाए जाने एवं निवेश के लिए 15 नई नीतियों के साथ ही 39 नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा की।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश का बजट 2 ट्रिलियन डालर पहुंचाना है ताकि प्रति व्यक्ति आय 22 लाख तक पहुंच सके। उन्होंने घोषणा की कि हर जिले में एक विकास समिति का गठन किया जाएगा, प्रदेश में 22 नए आईटीआई कालेज खोले जाने के साथ ही डीजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में खेल के लिए एक स्टेडियम बनेगा। इसके लिए 25 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया। बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 4066 करोड़ का प्रावधान किया।
बजट में खास
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved