इंदौर। उत्साह, उमंग, हुड़दंग ओर मस्ती का त्यौहार होली कल है। शहर भर में फाग उत्सव का दौरा एक सप्ताह से जारी है। अब रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के रंगों से बचाने के लिए अब ऐतिहासिक इमारतें, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ गेर मार्ग की इमारतों पर तिरपाल लगाई जा रही है। राजबाड़ा, खजूरी बाजार, गौराकुंड,मालगंज, पिपली बाजार, राज मोहल्ला, कृष्णपुरा छत्री, आदि प्रमुख बाजारों में मुख्य इमारत, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, हाईराइज बिल्डिंगों पर रंग गुलाल से बचाव के लिए तिरपाल से ढका जा रहा है।
इंदौर शहर में रंगपंचमी का उत्साह प्रदेश घर में जाना जाता है। यहां पर निकलने वाली फाग यात्राएं और गैर रंगों से सराबोर रहती हैं। 20 से 30 फीट ऊपर और आगे पीछे तक मशीनों से रंग गुलाल उड़ाया जाता है, हजारों लोग इन यात्रा में शामिल होते हैं, इमारत को रंगों से बचने के लिए ट्रिपल से ढकने का काम शुरू हो गया है, यह क्रम दो दिनों तक और चलेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved