
मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने मुंबई (Mumbai) और आस-पास के जिलों (Districts) के लिए रविवार को रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश (Heavy Rain) और लगातार तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। इस गंभीर मौसम को देखते हुए राज्य प्रशासन को 30 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रखा गया है।
रेड अलर्ट मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी जारी किया गया है। IMD ने आशंका जताई है कि इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यंत तीव्र और लगातार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सिंधुदुर्ग और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने स्पष्ट किया है कि कोंकण बेल्ट और सटे हुए उत्तरी महाराष्ट्र में अत्यधिक खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों जैसे- मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में इस दौरान केवल हल्की बारिश होने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved