बड़ी खबर

75 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी Corona Vaccine की दोनों खुराक, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई


नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। भारत की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी अब पूरी तरह टीकाकरण करवा चुकी है। रविवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। उन्होंने बताया कि देश की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया- ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘सभी वयस्कों में से 75% का पूर्व टीकाकरण किया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।

Share:

Next Post

कलेक्टर को धमकी, जांच में देरी पर चमड़ी में भूसा भर दूंगा

Sun Jan 30 , 2022
दतिया में पूर्व विधायक के बिगड़े बोल भोपाल। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने पुलिस और प्रशासन को खुली धमकी दी है। पूर्व विधायक बरैया ने दतिया कलेक्टर और पुलिस को कांग्रेस की सरकार आने पर चमड़ी काटकर भूसा भरने की चेतावनी दी है। उन्होंने मप्र और गृह मंत्री तक को अपशब्द कहा है। बरैया […]