img-fluid

26 साल के युवक के बैग में 800 साल पुरानी ‘गर्लफ्रेंड’, पेरू के इस मामले ने सभी को किया हैरान

March 01, 2023

नई दिल्ली। पेरू में एक 26 साल के फूड डिलीवरी बॉय के बैग से 800 साल पुरानी ममी बरामद हुई है। कंगाल के रूप में ममी को देख जब पुलिस ने पूछताछ की तो फूड डिलीवरी बॉय ने हैरान कर देने वाली बात कह दी। उसने कहा कि ये मेरी स्प्रीचुअल (अध्यात्मिक) गर्लफ्रेंड है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पेरू पुलिस ने मंगलवार को 26 साल के जूलियो सीजर बरमेजो को हिरासत में लिया। जूलियो एक कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता है। उसके बैग से पुलिस ने करीब 600 से 800 साल पुरानी ममी (इंसान का कंकाल) बरामद किया। ममी उसी बैग में थी, जिसका प्रयोग जूलियो लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने के लिए करता था।


पुलिस की पूछताछ में उसने हैरान करने वाली बातें कहीं। दावा किया कि ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम ‘जुनीता’ रखा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जुलियो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जुनीता (ममी) घर पर मेरे साथ ही मेरे कमरे में रहती है। वह मेरे साथ सोती है और मैं उसका देखभाल करता हूं। वह मेरी अध्यात्मिक प्रेमिका है। वह इसे अपने दोस्तों को दिखाने ले जा रहा था।

पेरू के संस्कृति मंत्रालय का इस मसले पर बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक ‘मम्मीफाइड वयस्क पुरुष’ था। जो संभवतः पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था। लीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर (800 मील से अधिक) दक्षिण-पूर्व में ये जगह है।

मंत्रालय के एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘यह ममी जुनीता नहीं बल्कि यह जुआन है। जिस व्यक्ति की ये कंकाल है उसकी उम्र कम से कम 45 साल थी। इसे पट्टियों में लपेटा गया था। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, ‘रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से इस ममीकृत अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

Share:

  • 2 या 3 मार्च कब है रंगभरी एकादशी? आप भी दूर कर लें कंफ्यूजन, जानें सही तिथि व मुहूर्त

    Wed Mar 1 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। फाल्गुन माह (Falgun month) की एकादशी यानी रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) पर भगवान विष्णु के अलावा शिव-पार्वती की भी खास पूजा का विधान है. इस दिन काशी में बाबा भोलेनाथ (Baba Bholenath) का गुलाल से भव्य श्रृंगाल किया जाता है, शिव के गण उनके साथ जमकर होली खेलते हैं. मान्यता है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved