
नई दिल्ली। पेरू में एक 26 साल के फूड डिलीवरी बॉय के बैग से 800 साल पुरानी ममी बरामद हुई है। कंगाल के रूप में ममी को देख जब पुलिस ने पूछताछ की तो फूड डिलीवरी बॉय ने हैरान कर देने वाली बात कह दी। उसने कहा कि ये मेरी स्प्रीचुअल (अध्यात्मिक) गर्लफ्रेंड है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल पेरू पुलिस ने मंगलवार को 26 साल के जूलियो सीजर बरमेजो को हिरासत में लिया। जूलियो एक कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता है। उसके बैग से पुलिस ने करीब 600 से 800 साल पुरानी ममी (इंसान का कंकाल) बरामद किया। ममी उसी बैग में थी, जिसका प्रयोग जूलियो लोगों के घरों तक खाना पहुंचाने के लिए करता था।
पुलिस की पूछताछ में उसने हैरान करने वाली बातें कहीं। दावा किया कि ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम ‘जुनीता’ रखा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें जुलियो ये कहते हुए दिखाई दे रहा है कि जुनीता (ममी) घर पर मेरे साथ ही मेरे कमरे में रहती है। वह मेरे साथ सोती है और मैं उसका देखभाल करता हूं। वह मेरी अध्यात्मिक प्रेमिका है। वह इसे अपने दोस्तों को दिखाने ले जा रहा था।
पेरू के संस्कृति मंत्रालय का इस मसले पर बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक ‘मम्मीफाइड वयस्क पुरुष’ था। जो संभवतः पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था। लीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर (800 मील से अधिक) दक्षिण-पूर्व में ये जगह है।
मंत्रालय के एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘यह ममी जुनीता नहीं बल्कि यह जुआन है। जिस व्यक्ति की ये कंकाल है उसकी उम्र कम से कम 45 साल थी। इसे पट्टियों में लपेटा गया था। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, ‘रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से इस ममीकृत अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved