
इंदौर। जिला प्रशासन द्वारा आज जारी कोरोना बुलेटिन में सुखलिया, वीणा नगर,विजय नगर व स्कीम नंबर 74 सहित अन्य इलाकों में कुल 83 मरीज आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुखलिया व वीणा नगर में 9 मरीज हैं।दूसरे नंबर पर विजय नगर व स्कीम नंबर 74 है, जहां 8 चपेट में आए हैं। इसी तरह एम ओ जी लाइन एवं चोइथराम हॉस्पिटल में 6,6 तथा तिलक नगर में पांच संक्रमित मिले हैं। बाणगंगा, श्रीनगर एक्सटेंशन, महालक्ष्मी नगर, त्रिवेणी कॉलोनी शांति निकेतन कॉलोनी एवं आरआर कैट कॉलोनी में 4,4 लोग चपेट में आए हैं। उषा नगर, रेसक्रॉस रोड, लुनियापुरा महू, वल्लभ नगर, स्कीम नंबर 114, लसूडिय़ा, वेंकटेश नगर एक्सटेंशन एवं सिमरोल रोड पर 3,3 मिले हैं। मूसाखेड़ी, मयूर नगर, साउथ तुकोगंज में भी मरीज मिले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved