
भोपाल। मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chauhan) ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना (Chief Minister Covid Welfare Scheme) में प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या (88 फीसदी) कवर हो रही है। केवल उच्च वर्ग छूटा है। इस योजना का सभी जिलों में लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के हर गरीब को 5 माह का नि: शुल्क उचित मूल्य राशन दिया जा रहा है, जिसमें से 3 माह (Month) का राशन राज्य सरकार (State Government) द्वारा तथा 2 माह का केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा दिया जा रहा है। इसके लिए पात्रता-पर्ची, अंगूठे के निशान, आधार लिंकेज आदि की आवश्यकता नहीं है। हर गरीब को यह राशन मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। जिनके पास पात्रता पर्ची भी नहीं है, उन्हें भी तीन महीने का राशन मुफ्त मिलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved