देश

Maharashtra में मिले 893 नए कोरोना संक्रमित, आठ की मौत

-प्रदेश में ओमिक्रोन का कोई नया मामला नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को 893 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (893 newly infected patients of corona) मिले हैं तथा 24 घंटे में आठ कोरोना मरीजों की मौत (eight corona patients died) हुई है। सूबे में आज कुल 7811 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 902 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 88 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 1761 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 77744579 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7864516 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7709015 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 143695 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.02 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.82 फीसदी है।

महाराष्ट्र में शनिवार को एक भी ओमिक्रोन संक्रमित नहीं मिले हैं। राज्य में अब तक कुल 4629 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 4456 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि 173 संक्रमितों का इलाज जारी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

मुंबई में मिले सिर्फ 89 नए कोरोना मरीज
मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन-ब-दिन गिरावट आती जा रही है। शनिवार को 89 नए कोरोना मरीज मिले और मौत का आंकड़ा शून्य रहा।

शनिवार को 200 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। मुंबई में अब तक कुल 10 लाख 56 हजार 296 मरीज पाए जा चुके हैं। जिनमें से 10 लाख 35 हजार 826 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 902 एक्टिव मरीज हैं। ठीक होने की दर 98 प्रतिशत है। मौजूदा समय में मुंबई की एक भी बिल्डिंग या स्लम सील नहीं है। शनिवार को मुंबई में मिले 89 मरीजों में से 69 यानी 78 फीसदी बिना लक्षणवाले हैं। आज 20 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छह मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत पड़ी। मुंबई के अस्पतालों में 35,987 बेड हैं, जिनमें से 720 बेड यानी 2 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए हैं। बाकी 98 फीसदी बेड खाली हैं। राज्य में शनिवार को कुल 893 नए कोरोना मरीज मिले जबकि आठ की मृत्यु हो गई। कुल 1761 लोग ठीक होकर अस्पतालों से घर गए। राज्य में रिकवरी रेट 98.2 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 फीसदी है।

मुंबई में 17 अक्टूबर 2021 को शून्य मौत दर्ज की गई थी। फिर 11 दिसंबर, 15 दिसंबर, 18 दिसंबर, 20 दिसंबर, 22 दिसंबर, 25 दिसंबर, 30 दिसंबर 2021 को, इसके बाद 2 जनवरी 2022, 15 फरवरी, 16 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी 2022 को मौत का आंकड़ा शून्य रहा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

चुनौतियों के दौर में सुदृढ़ नेतृत्व जरूरी

Sun Feb 27 , 2022
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री कुछ समय पहले नरेन्द्र मोदी ने यूपी के लिए योगी को बहुत उपयोगी बताया था। उनका यह कथन तुकबंदी मात्र नहीं है बल्कि अपने कथन को नरेन्द्र मोदी ने तथ्यों के साथ प्रमाणित भी किया। उन्होंने पांच वर्ष के दौरान योगी सरकार के कार्यों का उल्लेख किया था। इसके चलते उत्तर […]