img-fluid

91 साल पहले पहली बार माइनस में गया था इंदौर का तापमान, पारा पहुंचा था 1.1 डिग्री पर

January 02, 2026

  • रात के तापमान में हुई 4 डिग्री की बढ़त
  • 16 जनवरी 1935 को कश्मीर बन गया था इंदौर, इतिहास में इसके अलावा कभी तापमान माइनस में नहीं पहुंचा

इंदौर। सबसे कड़ाके की ठंड के महीने माने जाने वाले जनवरी की शुरुआत हो चुकी है। शहर में जनवरी में ही ठंड का ज्यादा असर देखने को मिलता है। जनवरी में ही इंदौर के इतिहास का सबसे कम तापमान भी दर्ज हो चुका है। अब से 91 साल पहले 16 जनवरी 1935 को इंदौर में तापमान गिरकर पहली बार माइनस 1.1 डिग्री पर पहुंच गया था और इंदौर में जमकर कश्मीर बन गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा नहीं है कि जनवरी हमेशा ठंडा ही रहता है, 35 साल पहले 27 जनवरी 1990 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री पर पहुंचा था, जबकि जनवरी माह में सामान्य रुप से तापमान 26 से 28 डिग्री बीच ही रहता है। जनवरी में ठंड और गर्मी के साथ बारिश भी देखी जाती है। अब से 106 साल पहले 1920 में इंदौर में 4.1 इंच बारिश हुई थी। इसी साल 6 जनवरी को एक ही दिन में 3.2 इंच बारिश हुई थी, जो जनवरी के इतिहास में 24 घंटे में दर्ज सर्वाधिक बारिश भी है।


दिसंबर के बाद जनवरी भी तोड़ेगा ठंड के रिकॉर्ड
इस बार दिसंबर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.1 डिग्री तक जा चुका है। यह 19 दिसंबर को रिकार्ड किया गया था। इसके बाद तापमान में बढ़त रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार जनवरी में भी ठंड नए रिकॉर्ड बना सकती है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही ठंड का असर बढ़ेगा। अब तक जहां रात का तापमान नीचे रहा है, अब दिन का तापमान भी गिरना शुरू होगा।

24 घंटों में ही 4 डिग्री बढ़ा रात का पारा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.7 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा करीब 4 डिग्री ज्यादा था। यह दिसंबर से अब तक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान था। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 9 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। रात से सुबह के बीच तापमान में तेजी से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। आज सुबह से आसमान पर बादल छाए होने से सुबह से हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है।

पिछले 10 सालों में 2019 रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 सालों में 2019 सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। 29 जनवरी 2019 को तापमान गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंचा था, जो 10 सालों का सबसे कम तापमान है। वहीं इससे ठीक एक साल पहले 2018 में दिसंबर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के रुप में दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 सालों का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। पिछले साल न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री तक ही पहुंचा था, जो 21 जनवरी को रिकार्ड किया गया था। पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रुप 31 जनवरी 2016 को दर्ज हुआ था, जबकि इस बार दिसंबर में तापमान पहले ही 4.1 डिग्री तक पहुंच चुका है।

एक नजर पिछले 10 सालों में जनवरी के सबसे कम तापमान पर
वर्ष तापमान तारीख
2015 6.9 6
2016 7.3 23
2017 6.3 13
2018 8 3
2019 5.6 29
2020 7.1 10
2021 7.2 29
2022 6.4 28
2023 7.3 4
2024 9 2 1
2025 6.6 8
(जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक)

Share:

  • इंदौर: नया बनेगा शास्त्री ब्रिज, आरएनटी मार्ग पर भी उतरेगी भुजा

    Fri Jan 2 , 2026
    गांधी प्रतिमा सर्कल भी तोडक़र नया बनाएंगे, पानी, ड्रेनेज की लाइन निगम शिफ्ट करेगा, महाजन ने दिया निर्देश- पहले एक साइड का पुल बनाओ और यातायात चालू करो, फिर दूसरे साइड का तोड़ो इंदौर। शहर (Indore) के हृदय स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले रीगल तिराहे (Regal Chowk) पर अब नया रेलवे ओवरब्रिज (Overbridge) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved