img-fluid

November 22, 2026

इंदौर……

स्लग – खजराना में बाइक पर स्टंट कर सोशल मीडिया पर डाल रहे थे वीडियो……

पुलिस ने किया गिरफ्तार….

युवकों ने कण पकड़कर घुटनो पर बैठकर मांगी माफी….

एंकर – इंदौर के खजराना इलाके में बाइक से स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो में माफिया इंदौर लिखकर स्टंटबाजी दिखाने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही।

वीओ – दरअसल, खजराना इलाके में कुछ युवक बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। वीडियो में माफिया इंदौर लिखकर खुद को दबंग दिखाने की कोशिश भी की जा रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवकों को पकड़कर कार्रवाई की। जिसके बाद पुलिस के सामने युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अब कभी स्टंटबाजी नहीं करेंगे, न ही दूसरों की जान जोखिम में डालेंगे। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का भरोसा भी दिया।

बाइट – राजेश दंडोतिया – एडिशनल डीसीपी

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

    ❯

    ❯

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved