
नयी दिल्ली । पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। श्री मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस संबंध में अस्पताल ने आज मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा , “ श्री मुखर्जी का फेफड़े में संक्रमण का उपचार किया जा रहा है। कल से उनके गुर्दे में भी कुछ गड़बड़ी देखने को मिली है। वह अभी भी गहरी बेहोशी में हैं और वेंटीलेटर पर हैं। ” बतादें कि पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए पिछले दिनों उनका ऑपरेशन किया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved