कोरोना वायरस के कारण कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया हैं। वहीं अब भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन की फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार हैं। फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित करेंगी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन के साथ विक्रांस मैसी, अमोल पराशर और आमिर बशीर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दो कजन (भूमि और कोंकणा) की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ नेटफ्लिक्स पर सितंबर माह में रिलीज होगी। हालांकि अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ एकता कपूर द्वारा निर्मित और अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित है। अलंकृता इससे पहले साल 2016 में आई फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ से काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि एकता कपूर और अलंकृता श्रीवास्तव ने दूसरी बार मिलकर महिला प्रधान फिल्म बनाई हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती दिखाई देंगी।
फिल्म की कहानी दो चचेरी बहनों ‘डॉली’ और ‘काजल’ के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एक सीक्रेट साझा करती हैं। पिछले साल बुसान अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। दुनिया भर से आए समीक्षकों और दर्शकों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में प्रियंका पीले रंग की शर्ट पहने गोल्डन गर्ल लग रही है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ऑफिस […]
मुंबई। टीवी की ‘नागिन’ बनकर मशहूर हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपने फैंस पर कहर ढा रही हैं. मोनी बीते दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें (Bold Photos)और वीडियोज(Video) शेयर(Share) करती रहती हैं. उनकी खूबसूरत अदाएं लोगों को मदहोश बना देती हैं. वहीं अब मौनी रॉय (Mouni Roy) ने […]
डेस्क। रश्मिका मंदाना इन दिनों ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक बार फिर वे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं इस बीच अभिनेत्री की अगली फिल्म से जुड़ी कुछ खबरें सामने आई हैं। खबर है कि रश्मिका मंदाना की जोड़ी साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ बन […]
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कम समय में इंडस्ट्री(Industry) में अच्छी सफलता पाई है। इस समय दिशा (Disha Patani) कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसमें से एक सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड’ भी शामिल है। […]