img-fluid

रिया से बार बार ये 12 सवाल पूछ रही है CBI

September 01, 2020

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ जारी है। 3 दिनों तक उनसे लंबी पूछताछ की गई और इस दौरान उनसे कई सारे सवाल बार-बार पूछे गए। ये इसलिए किया जा रहा है क्योंकि शुरुआत से ही रिया चक्रवर्ती पर ये आरोप लग रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड में उनका हाथ है। इसके अलावा सुशांत के परिवार ने भी रिया को शुरू से ही आरोपों के घेरे में लिया है।

रिया, सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं और वे अंतिम समय में सुशांत के सबसे करीबियों में थीं। ऐसे में सीबीआई उनको सुशांत मर्डर मामले में महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है। उनसे बार-बार घुमा-फिरा कर कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं. ऐसा ये जानने के लिए किया जा रहा है कि रिया अपने बयानों पर कितना अडिग हैं और वे कुछ छिपा तो नहीं रहीं, या झूठ तो नहीं कह रहीं। आइए जानते हैं उन सवालों के बारे में जो रिया से बार-बार पूछे गए और सुशांत सुसाइड केस में काफी अहम हैं।

12 सवाल जो रिया से बार बार पूछ रही सीबीआई

1- रिया ने 8 जून को सुशांत का फ्लैट क्यों छोड़ा?

2- 8 जून से 14 जून के बीच में क्या उन्होंने सुशांत से बात की ?

3- उन्होंने सुशांत को ब्लॉक क्यों किया. क्या इस दौरान उन्होंने सुशांत की सेहत और उनकी मानसिक स्थिति के बारे में जानने की कोशिश की?

4- क्या 8 जून से 13 जून के बीच रिया, सिद्धार्थ, नीरज और दीपेश के टच में क्यों थीं? क्या उन्होंने इनमें से किसी से बातचीत की?

5- रिया से सुशांत संग उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा जा रहा है. इसके अलावा ये भी पूछा जा रहा है कि रिया, सुशांत से कैसे मिली थीं ?

6- क्या सुशांत ने कभी भी सुसाइड करने का जिक्र किया था?

7- क्या रिया ने सुशांत को ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर्स से दिखाया था ?

8- क्या जिस डॉक्टर से सुशांत दिखा रहे थे उसे रिया ने ही ढूंढ़ा था?

9- क्या वे सुशांत के लिए दवाइयां खरीदती थीं और उन्हें देती थीं?

10- क्या कभी भी रिया ने सुशांत को दवाइयों का ओवरडोज दिया था?

11- क्या सुशांत नियमित रूप से दवाइयां लेते थे?

12- सुशांत के इलाज के लिए डॉक्टर क्यों बदला गया था?

Share:

  • अगस्त महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट

    Tue Sep 1 , 2020
    मुंबई। देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त 2020 में वाहन बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसकी कुल बिक्री अगस्त में 16 फीसदी घटकर 30,426 इकाई रह गई। ज्ञात हो कि गत वर्ष की समान अवधि अगस्त 2019 मे कंपनी ने 36,085 वाहन बेचे थे। महिंद्रा एंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved