
मुम्बई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क भारी गिरावट के साथ खुले।
शुरुआती सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 746.27 अंक यानी 1.91 फीसदी की कमजोरी के साथ 38,244.67 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 107.50 अंक यानी 0.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,420.00 पर कारोबार कर रहा है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई 95 अंक गिरकर 38,990.94 के स्तर पर और निफ्टी 8 पॉइंट नीचे 11,527.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सुबह बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 के स्तर पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 के स्तर पर खुला था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved