इन्दौर। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाया जा रहा है। वहीं यहां जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष उड़ाने शुरू की जा रही है। इन्दौर से दुबई के लिए सीधी तीन उड़ान को अभी अनुमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च से केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते विदेशी उड़ानों को प्रतिबंधित कर रखा है। स्पाइस जेट एयर बबल योजना के तहत 16, 23 और 30 सितम्बर को इन्दौर के एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी उड़ान भरी जाएगी, जिसमें इन्दौर में फंसे और दुबई जाने वाले यात्री इसका उपयोग कर सकेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से 34 उड़ानों का संचालन हो रहा है। हालंाकि लाकडाउन के पहले यह संख्या 92 उड़ानों की थी और इंदौर से दुबई हफ्ते में 3 दिन की ही उड़ान सेवा मिल रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved