बीजिंग। चीन के वूहान शहर के संस्कृति और पर्यटन विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 7 अगस्त को वुहान ने पूरे शहर के 23 ए-स्तरीय दर्शनीय स्थल को नि:शुल्क रूप से खोल दिया। उसी दिन से वुहान शहर के सभी दर्शनीय स्थलों में आने वाले प्रतिदिन पर्यटकों की औसत संख्या वर्ष 2009 की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़ी है।
वुहान शहर के उप प्रभारी छेनहोंगहुई ने परिचय देते हुए कहा कि वुहान में प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन संसाधन भारी संख्या में है। महामारी के चलते वर्ष 2020 के आरंभ में वुहान में पर्यटन उद्योग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश भर के लोगों की सहायता का धन्यवाद देने के लिये इस अगस्त को वुहान में सुविधाजनक पर्यटन गतिविधियां शुरू हुईं।इस वर्ष के अंत के पहले पूरे वुहान शहर में 23 ए-स्तरीय दर्शनीय स्थल नि:शुल्क खोले गये।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved