
नई दिल्ली । भारत ने चीन को पछाड़ते हुए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में जगह बना ली है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति द्वारा सभी के बीच सार्वजनिक की गई। संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है।
इस संबंध में टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘प्रतिष्ठित ECOSOC निकाय में भारत ने सीट जीती है। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।’
India wins seat in prestigious #ECOSOC body!
India elected Member of Commission on Status of Women #CSW. It’s a ringing endorsement of our commitment to promote gender equality and women’s empowerment in all our endeavours.
We thank member states for their support. @MEAIndia pic.twitter.com/C7cKrMxzOV
— Amb T S Tirumurti (@ambtstirumurti) September 14, 2020
गौरतलब है कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया। बता दें कि इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है और इसी दौरान चीन को झटका भी लगा है। भारत इस आयोग का अगले चार साल तक सदस्य बना रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved