नई दिल्ली। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में में 95,880 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42 लाख 8 हजार से भी अधिक हो गई है जबकि अमेरिका में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 42 लाख से कम है। अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6,925,941 हो गई है, जबकि वहां 203,171 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved