इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में आर्मी ऑफिसर की आतंकी हमले में मौत हो गई । सूत्रों के अनुसार यह हमला तब हुआ जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की टोह लेने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दरमियान उन पर आतंकवादियों ने हमला शुरू कर दिया। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकवादी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved