
नई दिल्ली। सितम्बर महीने में देश का व्यापार घाटा कम होकर 2.72 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि एक साल पहले इसी महीने में व्यापार घाटा 11.67 अरब डॉलर था। ये जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिली है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सितम्बर महीने में देश का निर्यात सालाना आधार पर 5.99 फीसदी बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सितम्बर 2019 में निर्यात 26.02 अरब डॉलर का रहा था।
समीक्षाधीन महीने में देश का आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर रह गया है। एक साल पहले इसी महीने में यह 37.69 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा है कि सितम्बर में व्यापार घाटा घटकर 2.72 अरब डॉलर रह गया है जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 11.67 अरब डॉलर रहा था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved