भोपाल। राजधानी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भट्टी लगाकर नकली शराब बनाने के मुद्दे को अग्निबाण द्वारा शुक्रवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने गुनगा,बैरसिया और नजीराबाद में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भट्टी में बनाई जाने वाली अवैध शराब के सौदागरों दबोचा है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मेहर पिता मुंशीलाल मेहर 22 वर्ष को नजीराबाद पुलिस ने कल भट्टी में बनी साठ लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो बैरसिया पुलिस ने कल देर शाम तक क्षेत्र के अलग-अलग बिजौरी डेरों में दबिश देकर चार महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया था। जबकि गुनगा पुलिस ने हिनौतिया सड़क से राजा उर्फ रामप्रसाद नागर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में जहरीली शराब पीने से दर्जन से अधिक लोगों की मौत की घटना दो दिन पहले सामने आई थी। इसी तर्ज पर गुनगा,बैरसिया और नजीराबाद इलाके में नकली शराब धड़ल्ले से बेचे जाने की खबर से अग्निबाण ने पुलिस और प्रशासन को चेंताया था।
भोपाल। मप्र में हो रहे 28 सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका को लेकर बहुत बड़ा रिस्क मोल ले लिया है। प्रदेश में रहकर भी दिग्विजय सिंह को चुनाव से दूर रखना कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद होगा यह तो परिणाम बताएंगे। लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग में […]
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली खबर है. यहां एक पत्नी पति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि पति ने रेलवे की चादरें और तकिये चोरी किए हैं. बड़ी संख्या में इन चीजों को देख पत्नी को शक हुआ. उसने इन चुराई हुई चीजों का वीडियो बनाकर […]
मुख्यालय में परीक्षा परिणाम तैयार करने का काम शुरू भोपाल। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) के अटके परीक्षा परिणामों से परेशान साढ़े तीन लाख युवाओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019 और राज्यसेवा परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम तीन से चार दिनों में जारी हो जाएंगे।पीएससी मुख्यालय में परीक्षा परिणाम तैयार […]
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौरवासियों को दी बधाई -भोपाल को 7वां स्थान, ग्वालियर-जबलपुर भी टॉप-20 में भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे घोषित किए गए। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को देश का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इंदौर ने लगातार चौथी बार यह उपलब्धि हासिल की […]