
भोपाल। प्रदेश की जनता से 15 माह तक छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले कमलनाथ और देश-प्रदेश के सबसे बड़े जयचंद दिग्विजय सिंह को जनता जानती है। इनके कर्मों के कारण ही आज प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और अब इस छल-कपटी औैर झूठ मंडली को जबाव जनता ही देगी। इस झूठ मंडली ने गरीब, किसानों का मजाक उड़ाया है। इन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नंगा-भूखा कहकर पूरे प्रदेश की जनता को नंगा-भूखा कहा है। ये ही कांग्रेस के संस्कार हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उद्योगपति होने का गुरूर औैर दंभ भर रहे हैं। वे प्रदेश की जनता एवं किसानों को तो कुछ समझते ही नहीं थे। कमलननाथ का गुरूर औैर दंभ ही है, जो अब उनके अंदर से बाहर निकल रहा है। इन दंभी और गुरूर पालने वाले उद्योपगति को तो प्रदेश की जनता ही जबाव देगी, जिसका इन्होंने नंगा-भूखा कहकर अपमान किया है। शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सहरिया, भारिया और बैगा जनजातियों के भरण-पोषण के लिए उनके खातों में एक हजार रूपए डलवाना शुरू किया था, जो कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया। संबल जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी, जिसको भी इनकी सरकार ने बंद कर दिया। बुजुर्गों को तीर्थदर्शन कराने के लिए योजना शुरू की थी, जिसे भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। ऐसी एक नहीं कई योजनाएं थीं, जिन्होंने कांग्रेस ने बंद कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved