
कई बीमार, भूख-प्यास से तड़पे, योगी-मोदी से रिहाई की लगाई गुहार
सोमालिया। सोमालिया की एक कंपनी द्वारा 33 भारतीय मजदूरों को जबरन बंधक बनाने की खबर आई है। कंपनी में बंधक बनाए गए मजदूरों में 25 यूपी के हैं।
इन बंधक मजदूरों ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए हाथ जोड़कर रिहाई करवाकर भारत वापस लाने की मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा कि वे कंपनी के अंदर बंधक कई भारतीय मजदूर बीमार हैं। हम सबको न तो दवाई दी जा रही है और न ही खाना, पानी। हम सब भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। मजदूरों के बंधक होने की खबर आते ही केन्या के भारतीय दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही रिहाई के प्रयास करेगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved