img-fluid

संविधान में बताए रास्ते पर चलकर ही भारत तरक्की कर सकता है – सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके

November 26, 2026


नागपुर । सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके (CJP founder Abhijit Dipake) ने कहा कि संविधान में बताए रास्ते पर चलकर ही (Only by following path laid out in the Constitution) भारत तरक्की कर सकता है (India can Progress) ।

  • संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा का आह्वान किया। दोनों ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा है और इसी की बदौलत भारत मजबूती से खड़ा है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है। यह दिन न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि इस देश के सभी नागरिकों और पूरे राष्ट्र के लिए खास है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान की बदौलत हमारा देश मजबूती से खड़ा है और संविधान द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही हमारा देश सच में तरक्की कर सकता है।

    दिपके ने बताया कि इस पवित्र दिन की शुरुआत में हम बाबा साहब अंबेडकर को नमन करने के लिए आज दीक्षाभूमि आए हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षाभूमि वह जगह है, जहां से बाबा साहब ने समानता और मानवता का संदेश दिया था। इसलिए संविधान दिवस की शुरुआत के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभिनेता प्रकाश राज भी आज पहली बार नागपुर आ रहे हैं और संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होंगे। उनके आने से इस आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।

    अभिजीत दिपके ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने इस देश को सबसे बड़ा उपहार हमारा संविधान दिया है, और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज सभी को एक साथ आना चाहिए, संविधान के बारे में बात करनी चाहिए और डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर चर्चा करनी चाहिए। हमें किसी भी हाल में संविधान या बाबा साहब की विचारधारा को खत्म नहीं होने देना है। इन्हें जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। दिपके ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ रैली है और इसमें सभी को जरूर शामिल होना चाहिए। वहीं, सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि आज का दिन देश के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। संविधान ही हमारी विचारधारा है। हमारे देश के मूल्य इसी संविधान में लिखे गए हैं।

    रांका ने चिंता जताते हुए कहा, “पिछले कुछ सालों में संविधान के मूल सिद्धांतों पर जिस तरह से हमले हुए हैं, उसे देखते हुए एक राष्ट्र के रूप में हमारा यह फर्ज बनता है कि हम अपने संविधान को बचाने के लिए आगे आएं। आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ सालों में हमारी प्रस्तावना में लिखी बातों- चाहे वह धर्मनिरपेक्षता हो, समाजवाद हो या लोकतंत्र – इन सभी पर सीधे हमले हुए हैं।” इसीलिए आज, हम देश के सभी लोगों से संविधान को बचाने की अपील करते  हैं। आशुतोष रांका ने कहा कि हम देश में जवाबदेही लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम जवाबदेही की संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश की राजनीति धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठे और मुद्दों की राजनीति की ओर बढ़े। हम इसी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोगों के बीच से डर खत्म हो गया है और उनमें यह उम्मीद जगी है कि बदलाव आ सकता है। हम इसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved