तैयारियों में जुटी महिलाएं, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखेंगी व्रत
भोपाल। इस बार सुहागिनों का सबसे बड़ा और महापर्व करवा चौथ 4 नवंबर बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि व शिवयोग में मनाया जाएगा। सुहागिनें इस महापर्व को उत्साह और उल्लास से मनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं। बाजारों में करवे सजने और बिकने शुरू हो गए हैं। शास्त्रों में यह व्रत अच्छे गृहस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत भारतीय महिलाओं के लिए अखंड सुहाग को देने वाला माना जाता है। करवा चौथ को कर्क चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 4 नवंबर को सुबह 3.24 बजे होगा तथा समापन 5 नवंबर को सुबह 4.14 बजे होगा अत: करवा चौथ का त्योहार एवं व्रत 4 नवंबर को मनाया श्रेष्ठकर रहेगा। चंद्र दर्शन रात 8.26 बजे होंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा लाइट’ (भाजपा का नरम रूप) बनने का जोखिम नहीं उठा सकती। क्योंकि इससे उसके ‘कांग्रेस जीरो’ (कांग्रेस के खत्म होने का) खतरा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के राजनीतिक संदेश का कमजोर रूप पेश नहीं करती है और […]
राजस्थान से दिन में 700 मेगावाट की सोलर बिजली ले रहा मप्र भोपाल। प्रदेश में बिजली संकट के हालात पहले से बेहतर हुए हैं। जहां हर दिन 1200 से 2000 मेगावाट तक बिजली की कमी बन रही थी। अब मांग के अनुरूप बिजली की उपलब्धता होने का दावा किया जा रहा है। राजस्थान से सोलर […]
कमला नगर पुलिस ने जालसाजी के मामले में किया था गिरफ्तार भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने जालसाज विजय विशकर्मा उर्फ बाबा के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपी को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके पास से जहांगीराबाद और चूनाभट्टी थाने के प्रभारियों की सील बरामद हुई थीं। इतना ही नहीं बदमाश […]
अब मंत्री संघ शरणं गच्छामी! मप्र के कुछ मंत्रियों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की वक्र दृष्टि भारी पड़ सकती है। इसके संकेत पिछले दिनों दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मिल गये हैं। इस बैठक में मप्र में सक्रिय संघ के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में दो बातें उभरकर […]